सिर्फ 5 मिनट में CV बनायें | Job Ke Liye CV Kaise Banaye

किसी भी जॉब इंटरव्यू में CV बहुत ज़रूरी चीज़ है। आज के पोस्ट में हम जानेंगे कि CV Kaise Banaye?, और साथ ही ऐसा सीवी बनाने का तरीका जानेंगे जिससे Interviewer आपसे Impress हो जायेंगे, और आपकी नौकरी पक्की लग हो जाएगी।

CV का फुल फॉर्म होता है Curriculum Vitae, यह लैटिन भाषा का एक शब्द है जिसका अंग्रेजी मतलब होता है Course Of Life. यानि CV में आपके पूरे जीवन का चिटठा होता है। आपने क्या पढ़ाई की, क्या कोर्स किया, कहाँ ट्रेनिंग ली, कहाँ नौकरी की, किस पोस्ट पर काम किया, आपका पता, आपकी फोटो, आपकी Hobby/Interest सबकुछ CV में होता है।

CV और Resume में अंतर

CV बनाना जानने से पहले CV और Resume में अंतर को समझ लेते हैं। कई बार इंटरव्यू में ही CV और Resume में अंतर क्या है यह सवाल पूछ लिया जाता है।

तो CV और Resume में थोड़ा सा ही अंतर है, CV Resume से थोड़ा ज़्यादा विस्तार से बनायीं जाती है। CV में आपकी पढ़ाई, पिछले नौकरी, पिछली सैलरी, आपकी रुचि, आपके hobbies, आपका पता वगैरह सब विस्तार से लिखना होता है। वहीँ रिज्यूमे (Resume) में आपका नाम, आपकी पढ़ाई और किसी नौकरी के अनुभव यदि है तो, ही लिखना होता है।

जॉब के लिए CV कैसे बनायें Format

CV आपके जीवन का पूरा चिटठा यानि आपके achievement, आपकी तरक्की, आपकी पढ़ाई, extra curricular activity सबका विस्तार है। लेकिन ज़्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते कि सही CV Kaise Banaye. वे नहीं जानते कि कैसे ऐसा CV बनाया जाये कि interviewer आपका CV देखते ही आपको सेलेक्ट कर ले।

अपनी CV में ही लोग ऐसी ग़लतियाँ कर देते हैं कि उनमें टैलेंट होने के बावजूद भी बार-बार जॉब के लिए रिजेक्ट हो जाते हैं। तो इसीलिए आज हम Perfect CV Tips जानेंगे ताकि जल्द से जल्द हमारा Job Selection हो जाये।

Job Ke Liye CV Kaise Banaye
CV Kaise Banaye Format

जॉब से जुड़े स्किल को Show करना

आप जिस जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं उससे सम्बंधित आपके पास स्किल होने चाहियें। और इन स्किल को अपने CV में आप जितना अच्छे से शो करेंगे, उतनी ही ज़्यादा आपके Selection के चांस बढ़ेंगे।

इसीलिए CV में आपके असल स्किल, आपके experience सबसे ऊपर दिखने चाहिए। ताकि Interviewer तुरंत आपसे Impress हो जाये और आपका सेलेक्शन पक्का हो जाये।

सही Professional Format चुनना

CV बनाने के लिए सबसे पहले आपको सही फॉर्मेट को चुनना है। आप अपने मोबाइल में MS Word ऐप install कर लें और उसी से CV बनायें। नीचे मैं सही फॉर्मेट का लिंक दे दूंगा।

CV का फॉर्मेट ऐसा होना चाहिए कि सब कुछ Clear दिखाई दे और कोई Confusion न हो। इसके साथ ही आपके CV का फॉर्मेट ऐसा हो कि आपका CV Professional दिखे। सारी चीज़ें क्रिस्टल क्लियर होनी चाहिए। अपने CV को बहुत ज़्यादा लेंथी न बनायें। छोटे में ही अपनी योग्यताएं, अपनी स्किल को लिखें।

Contact Information

अपना कांटेक्ट डिटेल्स CV में सबसे ऊपर लिखें। जिसमें आपका नाम आपका पता, फ़ोन नंबर, ईमेल एड्रेस लिखें। और हाँ यह ध्यान रखें कि आपके CV में Contact Information हमेशा up-to-date हो।

एक और ज़रूरी बात Contact Information के आस-पास आपका एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।

अपनी डिग्री और Qualification के बारे में लिखना

अपने Educational Background और डिग्री के बारे में एक के बाद एक एक लिस्ट बनाकर लिखें। जिसमें अपने Achievement, अवार्ड को Highlight करें। इस सेक्शन को ज़्यादा से ज़्यादा ऊपर ही लिखें। यदि आप फ्रेशर हैं तो अपने Qualification वाले सेक्शन को सबसे ऊपर लिखें।

अपने अनुभव को कैसे लिखें?

अपने अनुभव यानि Work Experience को Reverse order में लिखें। इसका मतलब सबसे पहले आप अपने Recent work experience को लिखें फिर इसके बाद अपने पुराने experience को लिखें। Job experience में आपको यह लिखना है कि आपने किस कंपनी में किस पोस्ट पर कितने समय तक काम किया है।

अपने व्यक्तित्व के बारे में लिखें

इंटरव्यू लेने वाला आपके व्यक्तित्व के बारे में जानना चाहता है। वह यह जानना चाहता है कि कही आप सुस्त तो नहीं या आप झुठ तो नहीं बोलते, आप कितने ईमानदार हैं। तो इन बातों को जानने के लिए वह आपके Interest और Hobbies के सेक्शन को पढ़ेगा और हो सकता है कि सवाल भी करे।

तो Interest और होब्बीएस वाले सेक्शन में आप यदि Books पढ़ना पसंद करते हैं तो वह लिख दें। असल मक़सद यह है कि आप अपने खाली समय में क्या करते हैं, और यह चीज़ आपके व्यक्तित्व को जानने में बहुत मदद करती है। इस लिए इस सेक्शन को सोच समझ कर लिखें।

ग़रीब से अमीर बनने का पैसे वाला गेम | एक ऐसा गेम जो हज़ारों साल से अमीर लोग ग़रीबों के साथ खेल रहे हैं | जानिए राज़

Online CV Kaise Banaye in Hindi

मोबाइल से CV बनाने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से कोई CV making app डाउनलोड कर सकते हैं और बड़ी आसानी से एक अच्छा सा CV बना सकते हैं। इसके अलावा आप Microsoft के website पर जा कर ढेर सारे Free CV के फॉर्मेट में से चुन कर आप अपना Professional CV बना सकते हैं।

Leave a comment